महराजगंज जनपद के विकासखंड परतावल अंतर्गत ग्राम पंचायत बैरिया मे स्थित नहर का पुल नीचे धस जाने के कारण उसके ऊपर से पानी बह रहा है जो दुर्घटना को दावत दे रहा और नहर विभाग मूक दर्शक बना हुआ है ! यह छोटी नहर हरपुर तिवारी से श्यामदेउरवा की ओर आती है।
मालूम हो कि यह पुल टूटकर नहर में धस गया है। इस पुल के रास्ते से कई गांव के लोग आते-जाते हैं और उसी रास्ते पर एएनएम सेंटर एवं पानी टंकी तथा कूड़ा प्रबंधन केन्द्र है । इस रास्ते से आने-जाने में राहगीरों को काफी दिक्कत हो रही है और बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है।
