इंडो नेपाल

संविधान दिवस के उपलक्ष्य में नेपाल-भारत मैत्री संघ ने आयोजित किया स्वागत कार्यक्रम

मनोज कुमार त्रिपाठी


भैरहवा नेपाल! नेपाल में आज बड़े ही धूमधाम और हर्सोल्लास पूर्वक तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संविधान दिवस मनाया गया।

बता दें कि नेपाल में संविधान दिवस के अवसर पर आज भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले के बेलहिया स्थित प्रकाश एंड प्रकाश होटल में नेपाल-भारत मैत्री संघ के तत्वावधान में एक स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं। स्वागत कार्यक्रम बड़े ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में धूमधाम और हर्सोल्लास पूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर भैरहवा भंसार (कस्टम) कार्यालय के प्रमुख राम प्रसाद रेग्मी,एपीएफ के डीएसपी चन्द थापा, इलाका प्रहरी कार्यालय बेलहिया के इंस्पेक्टर मुकेश न्योपाने, नेपाल-भारत मैत्री संघ रूपंदेही जिले के अध्यक्ष श्री चन्द गुप्ता, बेलहिया शाखा के अध्यक्ष पशुपति कांदू , नेपाल-भारत मैत्री संघ के आजीवन सदस्य व सचिव मनोज कुमार त्रिपाठी,जया उपाध्याय, दिलीप हरिजन,राजू गुप्ता, गंगा पराजुली, सुनील यादव, राजकुमार सभासद, बेलहिया के वार्ड अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व नेपाल-भारत मैत्री संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}