भैरहवा के फूड फेस्टिवल समारोह में नेपाल की सुप्रसिद्ध गायिका की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

मनोज कुमार त्रिपाठी


भैरहवा/ नेपाल! भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले के भैरहवा में बीते 4 और 5 अक्टूबर को विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में हुए फूड फेस्टिवल कार्यक्रम में सिरकत करने काठमांडू से आई नेपाल की सुप्रसिद्ध गायिका अस्मिता अधिकारी ने शानदार प्रस्तुति देकर हजारों दर्शकों का मन मोह लिया।

रविवार को भैरहवा के एशियन बुद्धा होटल में ठहरी गायिका अस्मिता अधिकारी से हर्षोदय टाइम्स संवाददाता मनोज कुमार त्रिपाठी ने एक्सक्लूसिव बातचीत की।

बातचीत में इस सुप्रसिद्ध कलाकार ने बताया कि यहां आकर मैं अभीभूत हूं। अंतर्राष्ट्रीय विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में फूड फेस्टिवल कार्यक्रम में जिन लोगों ने मुझे आमंत्रित किया मैं आयोजन समिति का आभारी हूं और उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करती हूं। उन्होंने कहा कि 45 वें अंतर्राष्ट्रीय विश्व पर्यटन दिवस पर भैरहवा में आयोजित फूड फेस्टिवल कार्यक्रम न ही लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा वल्कि नेपाल में पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने में सफल साबित हुआ। उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत की सभ्यता, संस्कृति, खान-पान, रहन-सहन एक जैसा है। हमारा रोटी-बेटी ही नहीं वल्कि खून का रिश्ता भी है। हम कभी एक दूसरे के बिना जी नहीं सकते हैं। हमारा कल्चर एक है। मैं चाहती हूं भारत और नेपाल का सदियों पुराना रिश्ता इसी तरह बना रहे और एक दूसरे में शांति सद्भाव और प्यार बना रहे। उन्होंने कहा भारत और नेपाल की जनता बहुत अच्छी है। फूड फेस्टिवल में हम आप लोगों के बीच प्यार बांटने आए हैं।

इस अवसर पर एशियन बुद्धा होटल के जीएम ओम प्रकाश पाण्डेय, आपरेशन मैनेजर जेपी सुवेदी, सुमन न्योपाने के अलावा होटल के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *