भैरहवा के मेउड़िहवा पुलिस चौकी परिसर में स्थित बाग्लूंग कालिका माता मंदिर में नेपाली परंपरा के अनुसार दी गई बकरे की बलि

नेपाल के सभी सुरक्षा निकायों में पूजन-अर्चन कर विधि-विधान से अस्त्र-शस्त्रों की पूजा भी की गई

मनोज कुमार त्रिपाठी

भैरहवा /नेपाल! भारतीय सीमा से सटे नेपाल के सिद्धार्थ नगर पालिका (भैरहवा) अंतर्गत मेउड़िहवा पुलिस चौकी परिसर में आज बाग्लूंग कालिका माता मंदिर में नेपाली परंपरा के अनुसार दशहरा पर्व पर पुलिस कर्मियों द्वारा बकरे की बलि दी गई है। इस बलि का नाम कोलवली बलि व महुलो पूजा कहा जाता है। इस पूजा में नेपाल के सभी सुरक्षा निकायों में बकरे की देकर अस्त्र-शस्त्र की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस अवसर पर एसआई राज कुमार तथा उनका पूरा परिवार मौजूद रहा।

प्रमुख अतिथियों में छेदीलाल श्रीवास्तव वार्ड अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथियों में दीपक शाही,दीपू शाही, यमुना गुरूंग, बैजनाथ यादव, अमित आले,एजाज अहमद, हरिद्वार जायसवाल, लक्ष्मी जायसवाल,बाल कुमारी गुरूंग, महेश गुप्ता,रवि जायसवाल, बृजेश मद्धेशिया तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं पर संस्कृत विद्या संन्यास आश्रम में महंत श्री शांतानंद स्वामी जी ने भक्तों को हवन-पूजन कराकर प्रसाद वितरित किया और उन्हें ढेर सारा आशीर्वाद भी दिया।

इस अवसर पर एसआई राज कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों तथा विभिन्न संघ-संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *