हर्षोदय टाइम्स /रतन पाण्डेय
परतावल/ महराजगंज: नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 02 बल्लभ नगर तिवारी टोला में प्राचीन दुर्गा मन्दिर के प्रांगण में आचार्य दुष्यंत परासर के मात्रोचार से आज देवी जागरण पूजन किया गया।
मालूम हो की देवी जागरण एक धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव है जो मुख्य रूप से हिन्दू धर्म के अनुयायियों द्वारा मनाया जाता है। इस अवसर मुख्य यजमान शशिबिंद मिश्रा एवं उनकी पत्नी शोभा मिश्रा ने माता दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं की पूजा और आरती की। श्रद्धालु पूरी रात जागरण करते रहे और भजन-कीर्तन, आरती और माता की महिमा का गुणगान करते रहे है। जागरण के मुख्य संयोजक सतीश आनंद मिश्रा ,रतन पाण्डेय ने किया।
जागरण के दौरान कुशीनगर से चल के आए राहुल लाल यादव उर्फ खेशरिया 2 के साथ पवन राज विशेष रूप से बुलाए गए गायक ने देवी के भजन प्रस्तुत करते रहे। इस प्रकार के कार्यक्रमों में श्रद्धालु पूरी रात भक्ति में लीन रहे, और इसे एक धार्मिक अनुष्ठान के रूप में देखा गया। जो व्यक्ति को आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाता है।
जागरण के दौरान माँ की झांकी भी सजाई गई थी, जहाँ देवी की महिमा का दृश्य प्रस्तुत किया गया था।

जागरण के समय में, लाइव म्यूजिक, लाइट्स और अन्य उपकरणों का प्रयोग किया गया ,साथ ही, इसका सीधा प्रसारण भी किया गया,ताकि दूर-दराज के लोग भी इस भक्तिमय वातावरण का हिस्सा बन सकें। जागरण की देख रेख में निरंतर बने रहे परतावल चौकी की पुलिस एवम पत्रकार बंधु।
देवी जागरण के दौरान मुख्य अतिथि हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी के साथ बृजेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, दीपक पाण्डेय ,विजय प्रजापति, विजय जयसवाल, पुनीत पाण्डेय, मंटू मद्धेशिया, भगवानदत्त पाण्डेय,सुधीर पाण्डेय,नीरज त्रिपाठी,सूरज पाण्डेय, शारूख खान,विकास कुशवाहा, रामू पासवान,सुमंत, मंतोष रावत,राहुल शर्मा, गोलू आदि मौजूद रहे।
