उत्तर प्रदेशमहराजगंज

अल्का तिवारी बनी झारखंड की मुख्य सचिव

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महोबा /महराजगंज! उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक परिवार ने नौकरशाही में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आइएएस संवर्ग में ऐसे उदाहरण बहुत कम ही मिलेंगे।

बता दें कि महोबा में गया प्रसाद तिवारी के 2 बेटे और अब बहू अलग-अलग राज्यों में मुख्य सचिव रह चुके हैं।
बहू अल्का तिवारी अभी झारखंड में मुख्य सचिव नियुक्त की गई हैं। इस परिवार की वह तीसरी मुख्य सचिव हैं।

इससे पहले राजेंद्र कुमार तिवारी यूपी जैसे सबसे बड़े और ताकतवर राज्य के मुख्य सचिव रहे हैं। उनके भाई देवेंद्र कुमार तिवारी झारखंड के मुख्य सचिव रह चुके हैं। इनकी पत्नी अलका तिवारी अभी झारखंड की चीफ सेक्रेटरी हैं। रिटायर होने के बाद देवेन्द्र कुमार तिवारी झारखंड में राज्य निर्वाचन आयुक्त हैं। तीसरे और सबसे छोटे, धीरेन्द्र कुमार तिवारी पंजाब कैडर में अपर मुख्य सचिव हैं। वो भी मुख्य सचिव की कतार में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}