लुंबिनी परसा : राष्ट्र, राष्ट्रीयता, धर्म, संस्कृति एवं नागरिक अभियान के राष्ट्रीय संयोजक दुर्गा प्रसाई के नेतृत्व में 59वां जागरण सभा सम्पन्न

लुंबिनी के पर्सा चौराहे पर लुंबिनी बचाओ महाअभियान के केन्द्रीय संयोजक दुर्गा प्रसाई के नेतृत्व में राष्ट्र, राष्ट्रीयता,धर्म,संस्कृति और नागरिक बचाव का 59 वां जागरण सभा सम्पन्न

मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा नेपाल! लुंबिनी बचाओ समिति के केन्द्रीय संयोजक दुर्गा प्रसाई के नेतृत्व में राष्ट्र, राष्ट्रीयता, धर्म, संस्कृति और नागरिक बचाव महाअभियान लुंबिनी के पर्सा चौराहे पर संपन्न हो गया। जागरण सभा में 20,000 से अधिक लोगों की लोगों ने भाग लिया।
इस अभियान के लुंबिनी अंचल समिति ने शुक्रवार को बुटवल में एक पत्रकार सम्मेलन आयोजित कर कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में जानकारी दी थी।
इस ऐतिहासिक जागरण सभा के मुख्य अतिथि दुर्गा प्रसाई, विशिष्ट अतिथि लघु वित्तीय संघर्ष समिति के मणिराम ज्ञवाली,बद्री न्योपाने चुरे भुवर एकता पार्टी एवं सभी अंचल,जिला, और अंचल के संघ-संस्थाओं के प्रतिनिधि, पूर्व मेयर मनमोहन चौधरी, अभियान के लुंबिनी अंचल प्रचार-प्रसार समिति के संयोजक दिनेश भंडारी ने भाग लिया।
अभियान के केंद्रीय संयोजक दुर्गा प्रसाई सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लुंबिनी को भ्रष्टाचार मुक्त करना है। इसी यह जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।
केंद्रीय सचिवालय के सचिव माधव कल्पित ने कहा कि लुम्बिनी में आयोजित होने वाला नागरिक जागरण सभा अभियान का 59 वां आम सभा है जिसमें लोगों की भारी भागीदारी से हमारे हौसले बुलंद हैं। हम लोग किसी भी कीमत पर लुंबिनी के विकास में आने वाले भ्रष्टाचारियों को नहीं बख्शने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि अभियान से अब तक 42 लाख लोग जुड़ चुके हैं और देश के समग्र विकास और उत्पीड़ित जनता के उत्थान के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान से जुड़ने का सिलसिला लगातार जारी है।
अभियान के केंद्रीय सदस्य और लुंबिनी अंचल अध्यक्ष प्रेम थापा ने बताया कि देश में हो रहे भ्रष्टाचार, अनियमितताओं के साथ-साथ लुंबिनी विकास कोष के भीतर जो अनियमितताएं हैं उसके खिलाफ संघर्ष करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि बैंक और वित्तीय संस्थानों द्वारा किए जा रहे अन्याय को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। और यहां हो रहे हर गलत काम का भी पर्दाफाश किया जाएगा।