उत्तर प्रदेशमहराजगंज

राष्ट्र राष्ट्रीयता धर्म संस्कृति और नागरिक बचाओ महाअभियान के नौ नेता शुक्रवार को काठमांडू जेल से रिहा

राष्ट्र राष्ट्रीयता धर्म संस्कृति और नागरिक बचाओ महाअभियान के नौ नेता शुक्रवार को काठमांडू जेल से रिहा

मनोज कुमार त्रिपाठी


भैरहवा/ नेपाल! नेपाल सरकार ने राष्ट्र, राष्ट्रीयता धर्म संस्कृति और नागरिक बचाव महाअभियान के आरोप में पिछले दिनों गिरफ्तार नौ नेताओं को शुक्रवार को काठमांडू जेल रिहा कर दिया।

बता दें कि पिछले दिनों साइबर अपराध मामले में पुलिस ने मेडिकल व्यवसायी दुर्गा प्रसाई को पुलिस ने भक्तपुर स्थित उनके निवास से गिरफ्तार कर लिया था। दुर्गा प्रसाई के ऊपर आरोप था कि उन्होंने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि एमाले अध्यक्ष व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कंबोडिया में काला धन छिपाकर रखा है। इसके बाद पुलिस ने दुर्गा प्रसाई को गिरफ्तार कर लिया।

दुर्गा प्रसाई की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने समूचे नेपाल में धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इस दौरान उनके 10 और समर्थकों को काठमांडू में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। दुर्गा प्रसाई के पक्ष में भारी जनसमर्थन के दबाव में शुक्रवार को उनके नौ समर्थकों को काठमांडू जेल से रिहा कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}