राष्ट्र, राष्ट्रीयता, धर्म, संस्कृति और नागरिक बचाव महाअभियान के तहत गिरफ्तार कार्यवाहक अध्यक्ष माधव कल्पित के आमरण अनशन का आज पांचवा दिन,अन्न जल भी त्यागा

मनोज कुमार त्रिपाठी

काठमांडू/ नेपाल! राष्ट्र राष्ट्रीयता धर्म संस्कृति और नागरिक बचाव महाअभियान के कार्यवाहक अध्यक्ष माधव कल्पित जी को बिना किसी कारण अनुसंधान और जांच के नाम पर 2081/08/11 (तदनुसार) को सिंह दरबार परिसर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उनके समर्थकों का कहना है कि यह गिरफ्तारी पूरी तरह से गैरकानूनी है।

देश और जनता के आम नागरिकों, किसानों, मजदूरों, उद्योगपतियों, पीड़ित महिलाओं, बेघर लोगों, साहूकारी, सहकारी, लघु वित्तीय और बैंक पीड़ितों की आवाज उठाने पर केपी शर्मा ओली सरकार द्वारा उन्हें ढूंढ-ढूंढकर गिरफ्तार किया गया। यह नेपाल के संविधान में उल्लिखित नागरिकों के मौलिक अधिकारों और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकारों का उल्लंघन है। इसके अलावा, उनकी आत्म-सम्मान को भी ठेस पहुंचाई जा रही है।

गिरफ्तारी के बाद से, उन्होंने (2081/08/11 से) अन्न और जल तक त्याग कर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। अनशन के कारण उनका स्वास्थ्य दिन-प्रतिदिन खराब होता जा रहा है।जिसके चलते उन्हें ग्रांडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आमरण अनशन का आज पांचवां दिन है और उनकी स्थिति निरंतर चिंताजनक बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *