अपर पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों संग वाराणसी के तमाम क्षेत्रों का किया निरीक्षण

वाराणसी। आज दिनांक 21.04.2025 को डा0 एस् चन्नप्पा, अपर पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा मैदागिन चौराहा से बुलानाला, नीचीबाग, चौक होते हुए श्री काशीविश्वनाथ मन्दिर गेट न0 04 से मन्दिर परिसर में प्रवेश कर समस्त चेकिंग प्वाइंट एवं प्रवेश/निकास द्वार का निरीक्षण करते हुए पुनः श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर से बासफाटक, गोदौलिया चौराहा होते हुए दशाश्वमेध घाट तक पैदल गश्त करतेे हुए यातायात व्यवस्था/अतिक्रमण एवं गंगा घाट पर गंगा आरती का ड्रोन के माध्यम से की जा रही से निगरानी का निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण के दौरान गौदौलिया चौराहा एव आस-पास खडे वाहनो के सम्बन्ध में थाना प्रभारी दशाश्वमेध एवं सम्बन्धित चौकी प्रभारी को कठोरता पूर्वक विधिक कार्यवाही करने एवं अतिक्रमण मुक्त किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उक्त निरीक्षण/भ्रमण केे दौरान सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात, श्री सोमबीर सिंह एवं प्रभारी जल पुलिस तथा सम्बन्धित चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

काशीनाथ पांडेय
व्यूरो चीफ वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *