उत्तर प्रदेशमहराजगंज

दरोगा ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस महकमे में हड़कंप



मिर्जापुर /महराजगंज। मिर्जापुर जनपद के चील्ह थाना पर तैनात उपनिरीक्षक (SI) अनिल ओझा (50) ने शनिवार की दोपहर अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रतापगढ़ जिले के निवासी अनिल ओझा करीब एक वर्ष पहले चील्ह थाने पर तैनात हुए थे। वह थाने से लगभग 800 मीटर दूर किराए के मकान में अकेले रहते थे। शनिवार दोपहर जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकले तो आसपास के लोगों को शक हुआ। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो वह फंदे से लटकते मिले।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, अनिल ओझा पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में बताए जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}