उत्तर प्रदेश

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पांडेय ने दिया इस्तीफा

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

प्रयागराज/महाराजगंज । उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पांडेय ने महज सात माह के कार्यकाल के बाद इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 22 सितम्बर को शासन को अपना इस्तीफा भेजा था, जिसे शुक्रवार को स्वीकृति प्रदान कर दी गई। इस्तीफे के तुरंत बाद आयोग के वरिष्ठ सदस्य व सेवानिवृत्त न्यायिक सेवा अधिकारी रामसुरक्षित को कार्यवाहक अध्यक्ष बना दिया गया।

प्रो. कीर्ति पांडेय ने 5 सितम्बर 2024 को अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला था। उनके कार्यकाल में आयोग की कई महत्वपूर्ण भर्ती प्रक्रियाएँ प्रगति पर थीं। आयोग के समक्ष फिलहाल प्रवक्ता (पीजीटी) के 624 पदों के लिए 15 से 16 अक्टूबर को परीक्षा प्रस्तावित है। इसी तरह प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के 3539 पदों की भर्ती के लिए 18 व 19 अक्टूबर को परीक्षा होनी है। इसके अलावा 910 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया भी प्रगति पर है।

आयोग के नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शासन स्तर पर शुरू हो गई है। नियुक्ति तक रामसुरक्षित कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभालेंगे।

माना जा रहा है कि महत्वपूर्ण भर्तियों के बीच इस्तीफे से चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता और समयबद्धता को लेकर सवाल खड़े हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}