उत्तर प्रदेशवाराणसी

काशी में पीएम मोदी की “टिफिन बैठक”, संगठन को नई ऊर्जा देंगे प्रधानमंत्री

7 नवंबर को आएंगे दो दिवसीय दौरे पर, रात में कर सकते हैं नगर भ्रमण व विकास कार्यों का निरीक्षण

काशीनाथ पाण्डेय वाराणसी ब्यूरो

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर काशी आएंगे। प्रवास के दौरान वे बरेका अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे और रात करीब साढ़े आठ बजे पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ “टिफिन बैठक” करेंगे। इस बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा होगी।

जानकारी के अनुसार, इस बैठक में मंत्री, विधायक, एमएलसी, महापौर और जिला पंचायत अध्यक्षों के अलावा काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी भी शामिल हो सकते हैं। अंतिम निर्णय रविवार तक होने की संभावना है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी बिहार विधानसभा चुनाव में विकास के एजेंडे को धार देने के बाद अब काशी में संगठन को नई दिशा देने पर फोकस करेंगे। बताया जा रहा है कि वे रात्रि में नगर भ्रमण कर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}