उत्तर प्रदेश

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से, 12 मार्च तक चलेगी परीक्षा


माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परिषद के सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों परीक्षाएँ आगामी 18 फरवरी 2026 से प्रारम्भ होकर 12 मार्च 2026 को समाप्त होंगी।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि परीक्षा का तिथिवार एवं विषयवार विस्तृत कार्यक्रम परिषद द्वारा संलग्न कर दिया गया है, जिसे सभी क्षेत्रीय कार्यालयों और जिला विद्यालय निरीक्षकों के माध्यम से विद्यालयों तक पहुंचाया जा रहा है।

सचिव ने सभी मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों और जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में परीक्षा कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें ताकि विद्यार्थियों एवं विद्यालयों को समय से पूरी जानकारी प्राप्त हो सके।

इस संबंध में परिषद ने सभी दैनिक समाचार पत्रों से भी अपील की है कि वे इस विज्ञप्ति को जनहित में अपने सभी संस्करणों के मुख्य पृष्ठ पर निःशुल्क प्रकाशित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}