उत्तर प्रदेशमहराजगंज

वाराणसी में हर्षोदय टाइम्स के ब्यूरो चीफ काशीनाथ पांडेय के पिता महंथ पांडेय का निधन

वाराणसी/महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत विशुनपुरा निवासी तथा हर्षोदय टाइम्स अख़बार के वाराणसी ब्यूरो के काशीनाथ पांडेय के पूज्य पिता महंथ पांडेय का बुधवार भोर 2 बजे वाराणसी में स्वर्गवास हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

करीब 97 वर्षीय महंथ पांडेय पिछले कुछ दिन से अस्वस्थ चल रहे थे। बुधवार सुबह उन्होंने वाराणसी में अंतिम सांस ली। परिजन व शुभचिंतक अंतिम दर्शन के लिए वाराणसी पहुंच रहे हैं।

परिवार के अनुसार दिवंगत महंथ पांडेय का दाह संस्कार वाराणसी में ही किया जाएगा।


स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पत्रकार संगठनों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}