ACP रोहनिया के नेतृत्व में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों को दी गई चेतावनी

वाराणसी। सड़क यातायात को सुचारु बनाए रखने और आमजन को राहत देने के उद्देश्य से मंगलवार को रोहनिया क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। ACP रोहनिया संजीव शर्मा के नेतृत्व में दिनांक 23 दिसंबर 2025 को “रोड अतिक्रमण हटाओ अभियान” चलाया गया।
यह अभियान थाना रोहनिया अंतर्गत अखरी पुलिस चौकी क्षेत्र में संचालित किया गया, जहां सड़क किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान सड़क पर सामान रखकर व्यवसाय कर रहे दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान ACP रोहनिया के साथ SHO रोहनिया, अखरी चौकी इंचार्ज तथा भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सुधार देखा गया और आम लोगों ने राहत की सांस ली।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह के अभियान जारी



