नव वर्ष पर अखिलेश यादव का संदेश, बाबा साहब व समाजवादी विचारधारा पर चलने का लिया संकल्प

लखनऊ/महाराजगंज : समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने नव वर्ष के अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नव वर्ष केवल तारीख बदलने का नहीं, बल्कि नए संकल्पों के साथ समाज और देश को आगे बढ़ाने का अवसर है।
अपने संदेश में श्री यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिखाए गए मार्ग, समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया और नेताजी मुलायम सिंह यादव की विचारधारा को आत्मसात कर आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए। इन्हीं मूल्यों पर चलकर देश और समाज को खुशहाली, समानता और न्याय के रास्ते पर ले जाया जा सकता है।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी नए वर्ष में सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान की मजबूती के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी तथा हर वर्ग के उत्थान के लिए संघर्ष जारी



