M Pइंदौर

“पानी नहीं, मौत मिल रही है जनता को’ अगर साथ खड़ा होना राजनीति है तो परवाह नहीं” : राहुल गांधी

इंदौर के भागीरथपुरा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, साफ पानी की किल्लत और मौतों पर सरकार को घेरा

इंदौर। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र का दौरा कर दूषित पेयजल से हुई मौतों और जनता की बदहाल स्थिति पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यहां लोग साफ पानी के लिए तरस रहे हैं और इसी कारण जानें जा रही हैं।


राहुल गांधी ने कहा, “विपक्ष का नेता होने के नाते मैं यहां आया हूं, क्योंकि यहां लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है। लोगों की मौत हुई है। अगर मेरा इनके साथ खड़ा होना आपको राजनीति लगता है, तो मुझे फर्क नहीं पड़ता।”


उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बुनियादी सुविधाएं देना सरकार की जिम्मेदारी है और पानी जैसी मूल जरूरत पर लापरवाही अस्वीकार्य है। राहुल गांधी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}