उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी: नाथूपुर में जमीन कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल

वाराणसी। नाथूपुर इलाके में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। पीड़ित पक्ष ने दबंगई के बल पर जमीन कब्जाने और पुलिस के सामने मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़ित बनवारी पटेल ने बताया कि आनंद पटेल नामक व्यक्ति, जो प्रवेश पटेल ब्लॉक प्रमुख के साथ रहता है और खुद को भाजपा से जुड़ा बताता है, अपने सहयोगियों सोहन मिश्रा, आशीष सेठ सहित करीब 100 लोगों को इकट्ठा कर उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने पहुंचा। विरोध करने पर उनके साथ और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की गई।

पीड़ित के अनुसार घटना के समय पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन पुलिस ने आम नागरिक की तरह केवल बीच-बचाव किया, हमलावरों के खिलाफ तत्काल कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। बनवारी पटेल पेशे से सरकारी पोस्टमैन हैं और वर्तमान में भूलनपुर, वाराणसी में तैनात हैं।

इस मामले में जब संबंधित चौकी प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}