उत्तर प्रदेशमहराजगंज

पत्नी के धमकियों से सहमा पति पहुँचा पुलिस चौकी, पत्नी पर लगाया गंभीर आरोप



20 साल के वैवाहिक जीवन के बाद अलग रह रही पत्नी से जान का खतरा, दो बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता


परतावल/महराजगंज। पत्नी द्वारा कथित रूप से घर छोड़कर दूसरे व्यक्ति के साथ रहने, विरोध करने पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने से परेशान एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी पर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि बीते कई महीनों से वह मानसिक तनाव और भय के माहौल में जीवन जीने को मजबूर है।


भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डेरवा निवासी मुबारक ने श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल पुलिस चौकी पर दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पत्नी लगभग आठ माह से परतावल स्थित एक होटल में रह रही है। कई बार समझाने और घर वापस लाने का प्रयास किया गया, लेकिन हर बार उसे अपमानित किया गया और गंभीर धमकियाँ दी गईं।


पीड़ित के अनुसार, उसका विवाह लगभग 20 वर्ष पूर्व हुआ था और उसके दो बच्चे हैं। बेटी की उम्र 18 वर्ष तथा बेटे की उम्र 10 वर्ष बताई गई है। हाल ही में उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी द्वारा बिना जानकारी के एसआईआर से जुड़े कुछ प्रपत्र भी भरवाए गए हैं, जिससे उसकी चिंता और बढ़ गई है।


मुबारक ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई अप्रिय घटना घट सकती है। उसने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के साथ-साथ स्वयं एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।


इस संबंध में चौकी प्रभारी परतावल अमित सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}