उत्तर प्रदेशवाराणसी

महानिर्वाण व अभिषेक दिवस पर अघोरपीठ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


वाराणसी। रविन्द्रपुरी स्थित विश्वविख्यात अघोरपीठ बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड में 10 फरवरी को महानिर्वाण दिवस एवं अभिषेक दिवस के अवसर पर देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह अवसर अघोरपीठ के दसवें पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन बाबा राजेश्वर राम (बुढ़ऊ बाबा) के महानिर्वाण दिवस तथा वर्तमान 11वें पीठाधीश्वर अघोराचार्य महाराजश्री बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी के अभिषेक दिवस का था।


श्रद्धालुओं का आगमन 9 फरवरी की सुबह से ही शुरू हो गया था। 10 फरवरी की सुबह साफ-सफाई एवं आरती-पूजन के पश्चात अघोराचार्य महाराज के दर्शन की प्रतीक्षा शुरू हुई। सुबह साढ़े दस बजे जैसे ही अघोराचार्य अपने कक्ष से बाहर आए, पूरे परिसर में ‘हर हर महादेव’ के गगनभेदी उद्घोष गूंज उठे।


अघोराचार्य ने सर्वप्रथम अपने दादागुरु बाबा राजेश्वर राम जी की समाधि पर आरती-पूजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात बाबा कीनाराम जी एवं अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की मूर्ति व समाधि पर भी विधिवत पूजन किया गया। औघड़-तख्त पर आसीन होते ही श्रद्धालुओं की कतारें दर्शन हेतु उमड़ पड़ीं। देर शाम तक दर्शन-पूजन व प्रसाद वितरण का क्रम चलता रहा।


भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अघोरपीठ परिसर के बाहर मेले जैसा माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}