उत्तर प्रदेशवाराणसी

रेस्टोरेंट में पत्नी को जीजा के साथ देख भड़का पति, मारपीट व धमकी का आरोप; सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज

काशीनाथ पाण्डेय ब्यूरो वाराणसी

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर सिगरा पुलिस ने पति समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार, महमूरगंज निवासी पूनम यादव ने शिकायत में बताया कि 25 फरवरी 2026 को वह हरिश्चंद्र घाट से घर लौट रही थीं। इसी दौरान उनके जीजा जीयुत यादव का फोन आया। बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्होंने अभी भोजन नहीं किया है, जिस पर जीजा ने उन्हें मलदहिया स्थित कृष्णा भंडार रेस्टोरेंट पर बुलाया।
आरो

प है कि जब वह रेस्टोरेंट में नाश्ता कर रही थीं, तभी उनके पति शैलेंद्र यादव दो-तीन अन्य लोगों के साथ वहां पहुंच गए। पति ने पहले जीजा के साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर महिला के साथ भी कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान उन्हें अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर प्रताड़ित किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।


पीड़िता की तहरीर के आधार पर सिगरा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 333, 115(2), 352 और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पति समेत अन्य आरोपियों को नामजद किया गया है।


सिगरा थाना पुलिस का कहना है कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर बयान दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर आरोपियों की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}