उत्तर प्रदेशगोंडावाराणसी

पर्यटन को बढ़ावा, लेकिन घाट पर वसूली से बदनाम हो रही व्यवस्था



राजेंद्र प्रसाद घाट के शौचालय में यूरिन तक के लिए पर्यटकों से 10 रुपये की वसूली, विरोध करने पर बदसलूकी का आरोप

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


वाराणसी। एक तरफ देश के प्रधानमंत्री द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने और वाराणसी को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की पहल की जा रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों की मनमानी से शहर की छवि धूमिल हो रही है। ताजा मामला राजेंद्र प्रसाद घाट का है, जहां बने सार्वजनिक शौचालय में यूरिन तक के लिए पर्यटकों से जबरन पैसे वसूले जाने का आरोप सामने आया है।


बताया जा रहा है कि शौचालय का इस्तेमाल करने के बाद लोगों से 10 रुपये की मांग की जा रही है। कई पर्यटकों का कहना है कि केवल यूरिन करने के लिए भी उनसे जबरदस्ती पैसे लिए जा रहे हैं, जबकि इस पर कोई स्पष्ट रेट सूची भी प्रदर्शित नहीं है।


पर्यटकों के अनुसार, जब उन्होंने पैसे देने पर आपत्ति जताई तो वहां मौजूद लोग बदसलूकी पर उतारू हो गए। गंगा आरती देखने या दर्शन-पूजन के लिए आने वाले लोग जब शौचालय का उपयोग कर बाहर निकलते हैं तो उनसे जबरन पैसे मांगे जाते हैं, जिससे उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की वसूली से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच कराकर मनमानी वसूली पर रोक लगाई जाए, ताकि वाराणसी की छवि खराब न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}