उत्तर प्रदेशमहराजगंज

योगी की माताजी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा नेता पीयूष राय का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांग

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। मुहम्मदाबाद क्षेत्र के भाजपा नेता पीयूष कुमार राय ने इस मामले पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आरोपित मौलाना के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


पीयूष कुमार राय ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि की मां के बारे में अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना न केवल निंदनीय है, बल्कि यह समाज की सांस्कृतिक मर्यादाओं और मूल्यों के भी खिलाफ है। उन्होंने कहा कि रमज़ान जैसे पवित्र महीने में भी इस तरह की बयानबाजी करना दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे समाज में अनावश्यक तनाव पैदा होता है।


उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी को लेकर अभद्र टिप्पणी के साथ ही गौमाता के संबंध में भी अनुचित शब्दों का प्रयोग किया गया, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई कर एक सख्त संदेश दिया जाए।


दरअसल यह मामला उस समय सामने आया जब बिहार के अररिया जिले में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा कथित रूप से मुख्यमंत्री की माताजी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न स्थानों पर लोगों ने इसका विरोध जताया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए अररिया में आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी प्रकरण का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।


इधर इस बयान के विरोध में कई शहरों में प्रदर्शन भी हुए। लखनऊ के हजरतगंज तथा वाराणसी के मैदागिन चौराहे पर कुछ संगठनों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}