उत्तर प्रदेशमहराजगंज

चनकौली ग्राम पंचायत में जांच 18 मार्च को तय, अभिलेख न देने पर प्रशासन सख्त


डीएम के निर्देश पर नामित अधिकारी करेंगे जांच, प्रधान-सचिव को मौके पर उपस्थित रहने का आदेश

महराजगंज: सिसवा विकास खंड की ग्राम पंचायत चनकौली में कथित वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोपों पर प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर अब इस पूरे मामले की जांच 18 मार्च को निर्धारित की गई है। जांच के दौरान सभी संबंधित अभिलेख मौके पर उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।


बताया जा रहा है कि ग्राम निवासी रामसनेही ने 12 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर विकास कार्यों में अनियमितता और धन के दुरुपयोग के आरोप लगाए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए 11 फरवरी को जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कन्हैया यादव को जांच अधिकारी नामित किया गया।


जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 6 मार्च को खंड विकास अधिकारी सिसवा को पत्र भेजकर संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया था, लेकिन अब तक जरूरी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इससे जांच में देरी हुई है और प्रशासन ने इस पर नाराजगी भी जताई है।


पहले यह जांच 12 मार्च को प्रस्तावित थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से स्थगित करनी पड़ी। अब नई तिथि 18 मार्च तय की गई है। जांच अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि उस दिन ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव सहित सभी संबंधित कर्मी मौके पर मौजूद रहें और सभी अभिलेख प्रस्तुत करें, ताकि निष्पक्ष जांच पूरी कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जा सके।


इस मामले की जानकारी संबंधित उच्च अधिकारियों को भी भेज दी गई है, जिससे आगे की कार्रवाई में कोई ढिलाई न हो। इधर, पंचायत में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है और वे जांच के निष्कर्ष का इंतजार कर रहे हैं। अब 18 मार्च की जांच पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}