उत्तर प्रदेशमहराजगंज

ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, नमाज स्थलों का किया निरीक्षण

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


महराजगंज, 21 मार्च। महाराजगंज जनपद में आगामी ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर ईदगाह एवं नमाज स्थलों का व्यापक निरीक्षण किया।


इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़हरा बरईपार पहुंचकर ईद की नमाज के आयोजन स्थल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल एवं संबंधित कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।


अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। साथ ही स्थानीय लोगों से संवाद कर आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।


प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ईद के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}