उत्तर प्रदेशमहराजगंज

ग्रामीण पत्रकारों की एकजुटता पर जोर, अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन मजबूत करने का आह्वान

सदर ब्लॉक सभागार में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की एक दिवसीय बैठक सम्पन्न

महराजगंज। जिले के सदर ब्लॉक सभागार में रविवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया। बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों की सुरक्षा और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।


कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकार समाज की जमीनी समस्याओं को सामने लाने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन जब उन पर संकट आता है तो उन्हें अक्सर अकेले संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से वर्ष 1982 में बाबू बालेश्वर लाल द्वारा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की स्थापना की गई थी, ताकि पत्रकारों को एक सशक्त मंच मिल सके।


उन्होंने सभी पत्रकारों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत बनाना समय की जरूरत है। साथ ही उन्होंने संगठन को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने पर जोर दिया।


बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने भरोसा दिलाया कि संगठन हर परिस्थिति में पत्रकारों के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय होने पर संगठन पूरी मजबूती से उसका समर्थन करेगा।


बैठक में जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्र, दिलीप कुमार पाण्डेय, आनंद कुमार पाण्डेय, विवेक कुमार पाण्डेय, नौतनवा तहसील अध्यक्ष अंबिका दत्त चौबे, दिनेश मिश्रा, विनोद कुमार द्विवेदी, विमलेश कुमार पाण्डेय, अभिनव पाण्डेय, अर्जुन चौधरी, संदीप सिंह, शत्रुघ्न पाण्डेय, नागेंद्र दुबे, अमित मिश्रा, मदन मुरारी चौबे, विप्लव मद्धेशिया, सगुन शर्मा, सदर तहसील अध्यक्ष आत्मा सिंह सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।


अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}