
पत्रकार हितों और संगठन विस्तार पर मंथन, राष्ट्रीय कार्यसमिति में लिए गए अहम निर्णय
हर्षोदय टाइम्स
नई दिल्ली। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (जीपीए) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ दिल्ली में हुआ। बैठक के प्रथम सत्र में संगठन के राष्ट्रीय विस्तार, पत्रकार हितों तथा विभिन्न राज्यों में संगठनात्मक मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए संगठन को देश के प्रत्येक जिले तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं महासचिव प्रवीण चौहान ने संगठन की भावी रणनीतियों पर प्रकाश डाला। बैठक में विभिन्न राज्यों से आए प्रदेश अध्यक्षों, प्रभारियों और पदाधिकारियों ने आगामी तीन माह के भीतर जिला इकाइयों के गठन का लक्ष्य पूरा करने का संकल्प लिया।
बैठक के दौरान विभिन्न राज्यों में पत्रकारों को मिलने वाली सरकारी मान्यता, सुविधाओं और पत्रकार उत्पीड़न से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने संगठन के मूल मंत्र “संवाद, संपर्क और संघर्ष” को जन-जन तक पहुंचाने तथा इसे संगठनात्मक कार्यों का आधार बनाने पर बल दिया।
सत्र में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुखमाल जैन, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष अतुल कपूर, तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष एफ.एम. सलीम, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष हितेश जिंदल, प्रभारी ओम प्रकाश द्विवेदी, डॉ. नरेश पाल सिंह, श्याम सुंदर पाराशर, विकास दत्त मिश्रा, इंद्र कुमार पांचाल, सुनील द्विवेदी, सौरभ जैन, सचिन उर्फ टीटू, आरजू सेठ, भानु देव अग्निहोत्री, सौरभ सिंह तथा संत कुमार भारद्वाज सहित अनेक पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम की शुरुआत संत कुमार द्वारा स्वागत गीत तथा अतुल कपूर द्वारा सरस्वती एवं व्यास वंदना से हुई। दिल्ली प्रदेश इकाई ने उपस्थित अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर एवं डायरी भेंट कर सम्मान किया। बैठक का संचालन नरेश कुमार सक्सेना ने किया, जबकि अंत में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुखमाल जैन ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
बैठक के प्रथम सत्र में संगठन विस्तार, पत्रकार सुरक्षा और राज्यों में इकाइयों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।






