उत्तर प्रदेशगोरखपुर

होली खेलने गए युवक को दबंगों ने मारी गोली, महिला को भी पीटा

बाइक से जा रहे युवक पर धारधार हथियार से हमला

हर्षोदय टाइम्स (ब्यूरो रिपोर्ट गोरखपुर)

गोरखपुर जनपद के सहजनवा में होली के दिन तीन वारदात हो गए। बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी तो दूसरे पर धारधार हथियार से हमला कर दिया। वहीं, एक गांव में दबंगों ने महिला को भी बुरी तरह पीटकर घायल किया। महिला की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने दबंगों संग होली खेलने से मना ​कर दिया था।

सहजनवा इलाके के रंदौली उर्फ मठिया के केशवाखोर टोला में होली पर मनबढ़ ने एक युवक को गोली मार दी। दुकान पर सिगरेट खरीदने वाले से उसके पैसे मांगने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। गोली कमर में लगने से युवक घायल हो गया। तत्काल उसे अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उधर, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद घायल युवक के घर वालों ने आरोपी के घर पर हमला बोल दिया। जिसमें उसके माता- पिता भी गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही गांव में भारी फोर्स तैनात कर दी गई है।

किसी ने नहीं दी पुलिस को तहरीर
पुलिस के मुताबिक, गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में पहले से विवाद चल रहा है। जिसे लेकर गोली चली है। सहजनवा के थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया, अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। जिसकी वजह से घटना के कारण स्पष्ट नहीं है। दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है।

दोबारा हो गया विवाद
सहजनवा इलाके के रंदौली उर्फ मठिया के टोला केशवाखोर में दोपहर बाद ग्रामीणों की टोली गांव में होली में मिलने जा रही थी। इस बीच शिव मंदिर के पास गुमटी में सिगरेट के पैसे को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत कराया। फिर सभी होली मिलने आगे चले गए। लेकिन, जब ग्रामीणों की टोली फिर वापस जब शिव मंदिर पहुंची तो हुड़दंगई करने को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया।

मित्र के ननिहाल आया था युवक
कहानीसूनी में शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गई। आरोप है कि केशवाखोर गांव का रहने वाला एक युवक घर के अंदर गया और तमंचा लाकर उसने गोली चला दी। गोली वहीं के बवंडरा गांव के रहने वाले रामदरश के बेटे रणविजय प्रजापति (21) के कमर पर लग गई। रणविजय मित्र के साथ उसके ननिहाल केशवाखोर होली खेलने आया था।

आरोपी के माता-पिता पर हमला
उसी दौरान ग्रामीणों की टोली में शामिल हुआ था। युवक को गोली लगने के बाद ग्रामीण उग्र हो गए। ग्रामीणों ने आरोपी युवक के परिवार पर हमला बोल दिया। जिसमें उसके माता- पिता गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल एहतियात के तौर पर गांव में भारी फोर्स तैनात कर दी गई है।

युवक पर धारधार हथियार से हमला
इसके अलावा बुधवार की रात सहजनवा के भिटिया गांव के युवक वीरेंद्र पर बदमाशों ने धारधार हथियार से हमला कर दिया। वह बाइक से अपने घर जा रहा था। सिर पर गहरा चोट लगने से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के पीछे दो पक्षों के बीच पुराना विवाद बताया जा रहा है। SP नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने कहा, मामला संज्ञान में आया है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

महिला को दबंगों ने पीटा
एक अन्य घटना में सहजनवा के ही ग्राम कुसम्हा खुर्द में बुधवार की दबंगों ने गांव की महिला एक महिला को बुरी तरह से पीट दिया। गांव की रहने वाले शत्रुघ्न की पत्नी गुंजा देवी का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने दबंगों संग होली खेलने से मना कर दिया था। हमले में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां, डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला के सिर में गहरी चोट आई है। हालांकि, अभी महिला की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}