नेपाल-भारत मैत्री संघ रूपंदेही के भैरहवा शाखा के जिलाध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता , मधुसूदन खनाल सचिव और चंद्रिका मणि त्रिपाठी कोषाध्यक्ष चुने गए

नौतनवां /महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स): तस्करों को रोकिए और आम जनता के लिए पांच हजार रुपये तक की जरूरत का सामान लाने के लिए छूट मिलना चाहिए। हम इस मांग का पूरा समर्थन करते हैं। नेपाल के पर्यटक व्यवसाय को बढावा देने के लिए तीन लाख रुपए तक बिना किसी रोक-टोक के नेपाल में लाने की अनुमति मिलनी चाहिए। उक्त बातें आज शनिवार को नेपाल के भारत से सटे सीमावर्ती जिले रूपंदेही के भैरहवां स्थित होटल प्लाजा में आयोजित नेपाल भारत मैत्री संघ के चौथे अधिवेशन को संबोधित करते हुए सिद्धार्थनगर ( भैरहवा ) के मेयर इश्तियाक अहमद खान ने कही। इसके पहले नेपाल भारत मैत्री संघ जिला शाखा रूपंदेही के चौथे अधिवेशन कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शैलेंद्र कुमार झा ने कहा भारत ही हमारा असली मित्र है और रहेगा। इसे ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मैत्री संघ हमेशा कार्य करता रहा है। भारत नेपाल के बॉर्डर पर उत्पन्न समस्या के समाधान के लिए हम चिंतित हैं। कुछ व्यक्ति संबंध बिगड़ने का कार्य कर रहे हैं, किंतु हमें ऐसे लोगों से सजग रहने की जरूरत है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेपाल – भारत मैत्री संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि नेपाल भारत मैत्री संबंधों को मधुर बनाने पर विचार होना चाहिए। जब तक धरती है भारत नेपाल का संबंध बना रहेगा। नेपाल की भूमि पर भारत विरोधी गतिविधि संचालित नहीं होने दिया जाएगा। अधिवेशन को व्यापारी नेता विजय रौनियार,रामानंद रौनियार, वासुदेव हिमाल, बैजू यादव, मोहनलाल शर्मा, संजय बजिमय, दीपक पौड़ेल, श्रीचंद गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार उमेश त्रिपाठी सहित तमाम लोगों ने संबोधित किया।जब कि नेपाल भारत मैत्री संघ शाखा भैरहवां की तरफ से आमंत्रित अतिथि सोनौली कस्टम विभाग के सुपरिटेंडेंट एस.के पटेल को अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया।
मैत्री संघ के अधिवेशन में नेपाल भारत के सोनौली बॉर्डर पर भारत से ₹100 की समान पर नेपाल में कस्टम ड्यूटी लिए जाने का मुद्दा छाया रहा। नेपाल भारत मैत्री संघ के केंद्रीय पदाधिकारी ने इस मुद्दे को स्थानीय प्रशासन से लेकर भारतीय दूतावास और मंत्रालय तक ले जाने की बात कही और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इस दौरान श्रीचंद गुप्ता भैरहवां शाखा का जिलाध्यक्ष , मधुसूदन खनाल सचिव और चंद्रिका मणि कोषाध्यक्ष चुने गए।
नेपाल भारत मैत्री संघ जिला शाखा रूपंदेही के चौथे अधिवेशन में आज जिला शाखा रूपंदेही के 14 सदसीय कमेटी का चुनाव किया गया। जिसमें श्रीचंद गुप्ता जिलाध्यक्ष, मधुसूदन खनाल सचिव , चंद्रिका मणि त्रिपाठी कोषाध्यक्ष, इकबाल खान, जया उपाध्याय उपाध्यक्ष, रुकमागत पांडे सदस्य, एजाज वारिस, अरुण कुमार श्रेष्ठ, भागीरथ, गणपत प्रसाद गुप्ता, टीका कुमारी भटराई, गणेश पटेल, सपना हमाल, दुर्गा श्रेष्ठ सभी सदस्य चुने गए। नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया गया और फिर उन्हें नेपाल भारत मैत्री संघ के कार्य वाहक केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रमाण पत्र सौंपा गया।
उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवा प्रभारी