18 वर्ष से कम उम्र पर नौकरी पाने वाले महराजगंज के 12 होमगार्ड होंगे जबरिया रिटायर,शासन ने दिए आदेश

हर्षोदय टाइम्स : उमेश चन्द्र त्रिपाठी
यूपी के महराजगंज में जन्मतिथि का प्रमाण पत्र दिए बिना 18 वर्ष से कम उम्र में ही नौकरी पाने वाले 12 होमगार्डों को शासन ने जबरिया सेवानिवृत्ति का आदेश दिया है।
बताते चलें कि यूपी के महराजगंज में जन्मतिथि का प्रमाण पत्र दिए बिना 18 वर्ष से कम उम्र में ही नौकरी पाने वाले 12 होमगार्डों को शासन ने जबरिया सेवानिवृत्ति देने का आदेश दिया है। इसके तहत जिले के 12 होमगार्डों को 42 वर्ष की उम्र पूरी होते ही सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा। शासनादेश जारी होने के बाद होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय की ओर से अभिलेखों की जांच साथ ही इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शासन की इस कार्रवाई से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
जिला होमगार्ड कमांडेंट विंध्याचल पाठक ने बताया कि पिछले दिनों शासन स्तर पर होमगार्डों की सर्विस बुक की हुई जांच में प्रदेशभर के जिलों में कुछ ऐसे होमगार्ड मिले, जिनकी जन्मतिथि और नियुक्ति तिथि के बीच उम्र को लेकर भिन्नता है। कम उम्र में ही नौकरी पाने की संभावना है। शासन द्वारा ऐसे सभी होमगार्डों की उम्र 42 वर्ष पूरी होते ही सेवानिवृत करने का आदेश जारी कर दिया है। इसके क्रम में जिले के कुल 12 होमगार्ड चिह्नित किए गए हैं। इनके अभिलेखों के सत्यापन की कार्रवाई पूरी करने के बाद इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।



