उत्तर प्रदेशमहराजगंज

मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश रथ के साथ अध्यक्ष महाराजगंज के लिए रवाना

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) : भारत- नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर स्थित आदर्श नगर पंचायत सोनौली से सैकड़ों की संख्या में लोग अध्यक्ष हबीब खान के नेतृत्व में नगर पंचायत कार्यालय पर आज गुरुवार की सुबह करीब 10:00 बजे एकत्रित होकर फूल माला से सजे रथ के साथ मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा निकाला गया। कलश पर ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अंकित है और उसे गेंदा के फूला से सजाया गया है। कलश यात्रा नगर पंचायत की गलियों से चलकर भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर पहुंचा। यहां एसएसबी के जवानों ने कलश रथ यात्रा का स्वागत किया। कलश रथ यात्रा बॉर्डर से देश भक्ति गीतों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग से चलते हुए अध्यक्ष सोनौली हबीब खान सभासदों के साथ कलश रथ के साथ महाराजगंज के लिए रवाना हो गए।
कलश रथ यात्रा में मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सोनौली राहुल यादव, सभासद अमीर आलम, करम हुसैन, एजाजुल हक, विजय कनौजिया, राजेश गुप्ता, कमरुद्दीन खान राम अचल प्रसाद, वकील अहमद, निजामुद्दीन खान, कमलेश मणि त्रिपाठी, ओमप्रकाश कनौजिया, संजय कनौजिया, सुभाष जायसवाल, सागर धवल, राजेश गुप्ता, नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक संजय श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग शरीक रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}