इंडो नेपाल

लुंबिनी प्रादेशिक महोत्सव में आज नेपाल के राष्ट्रीय कलाकारों द्वारा जोरदार प्रस्तुति

नृत्यांगना रूबीना अधिकारी, दोहरी गायक चंद्र शर्मा और हेमंत शर्मा ने आज बेहद मनमोहक कार्यक्रम किया प्रस्तुत

मनोज कुमार त्रिपाठी

भैरहवा नेपाल/महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) : भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिला अंतर्गत भैरहवा कस्बे के अंचलपुर में लुंबिनी प्रादेशिक महोत्सव कार्यक्रम के दसवें दिन नेपाल के तीन राष्ट्रीय कलाकारों नृत्यांगना रूबीना अधिकारी, दोहरी गायक चंद्र शर्मा और हेमंत शर्मा ने अपनी-अपनी बेजोड़ प्रस्तुति दी। इनको सुनने के लिए दर्शकों से पूरा पांडाल खचाखच भरा रहा। इससे पहले चेंबर ऑफ कॉमर्स और मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष दर्पण श्रेष्ठ ने काठमांडू से आए सभी राष्ट्रीय कलाकारों को मंच पर बुलाया और उन्हें पटका पहना कर स्वागत किया।

इस अवसर पर रूपंदेही जिले के प्रमुख जिलाधिकारी गणेश आर्याल, सिद्धार्थ संज्जाल एसोशिएशन के अध्यक्ष अनिल ज्ञवाली, सिद्धार्थनगर उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष ठाकुर श्रेष्ठ, संजय बजिमय, संतोष शुक्ला, पशुपति कांदू, श्रीचंद गुप्त, मनोज कुमार त्रिपाठी, लक्ष्मी अधिकारी,उमा अधिकारी सहित आयोजन समिति के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}