उत्तर प्रदेशमहराजगंज

लुंबिनी प्रेस क्लब ने आज मनाया अपना नौवां स्थापना दिवस

पत्रकार प्रेस की स्वतंत्रता के अंतिम प्रहरी और लोकतंत्र की रीढ़- इश्तियाक अहमद खान मेयर नगर पालिका परिषद भैरहवा नेपाल

सच्चा पत्रकार वही है जो हर चुनौतियों का सामना समाज का सही चित्रण करे – कमल राय माझी कार्यवाहक अध्यक्ष लुंबिनी प्रेस क्लब नेपाल

मनोज कुमार त्रिपाठी/उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नेपाल के भैरहवा में आज लुंबिनी प्रेस क्लब का नौवां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान भैरहवा नगर पालिका परिषद के मेयर इश्तियाक अहमद खान ने कहा कि पत्रकार प्रेस की स्वतंत्रता के अंतिम प्रहरी और लोकतंत्र की रीढ़ हैं‌। पत्रकारिता व्यवसाय नहीं अपितु सेवा है लेकिन अफसोस बहुत से लोग अपना दायित्व भूल गए हैं। उन्होंने पत्रकारों का आह्वान किया कि आज के समय सकारात्मक समाचारों को महत्व देने की जरूरत है। पत्रकारिता की वर्तमान दशा और दिशा गहन चिंता और चिंतन का विषय है। खोजी पत्रकारिता लगभग विलुप्त हो चुकी है।


लुंबिनी प्रेस क्लब के कार्यवाहक अध्यक्ष कमल राय माझी ने कहा कि पत्रकार को हमेशा समाज और राष्ट्र हित में पत्रकारिता करनी चाहिए। ऐसा करके पत्रकार पत्रकारिता के प्रति सही मायने में अपना दायित्व निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में जहां एक तरफ अनेक अवसर है वहीं दूसरी तरफ उन्हें बहुत सी गंभीर चुनौतियों का सामना भी करना पड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि पत्रकार को हमेशा समाजोत्थान की सोच के साथ पत्रकारिकता करनी चाहिए। वे जो भी पत्रकारिता करें तथ्यों पर आधारित हो। सच्चा पत्रकार वही है जो हर चुनौतियों का सामना कर समाज का सही चित्रण कर अपनी लेखनी के माध्यम से लोगों को जागरूक करता है। इस अवसर पर रूपंदेही के प्रमुख जिलाधिकारी गणेश आर्याल, एसपी भरत बहादुर वीका, सशस्त्र प्रहरी बल के एसपी दीपक थापा, भैरहवा उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष ठाकुर श्रेष्ठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन रोक्का, महासचिव लक्ष्मी केसी,वरिष्ठ पत्रकार चेतन पंत,माधव ढुंगाना, शारदा मल्ल, शंभू पंत, मनोरंजन शर्मा, रवीन्द्र गुप्ता, रवि पंथी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, नेपाल-भारत मैत्री संघ भैरहवा के अध्यक्ष श्रीचंद गुप्त, नेपाल-भारत मैत्री संघ बेलहिया उप शाखा के अध्यक्ष पशुपति कांदू और पत्रकार उपस्थित रहे।


इस दौरान लुंबिनी प्रेस क्लब के कार्यवाहक अध्यक्ष कमल राय माझी द्वारा पिछले दिनों लुंबिनी तक पत्रकारों के कार्यक्रम में पद यात्रा में गये प्रमुख जिलाधिकारी गणेश आर्याल, एसपी भैरहवा भरत बहादुर वीका, सशस्त्र प्रहरी बल के एसपी दीपक थापा और नेपाल- भारत मैत्री संघ बेलहिया उप शाखा के अध्यक्ष पशुपति कांदू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}