उत्तर प्रदेशवाराणसी

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह समापन कार्यक्रम सर्किट हाउस में हुआ आयोजित

काकोरी शहीद स्मारक, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का दिखाया गया लाइव प्रसारण

काशीनाथ पाण्डेय ब्यूरो वाराणसी

वाराणसी।संस्कृति विभाग,उत्तर प्रदेश और जिला प्रशासन,वाराणसी के संयुक्त तत्वाधान में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह समापन एवम वीरों का नमन कार्यक्रम का आयोजन सर्किट हाउस सभागार में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य,एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा,एमएलसी धर्मेंद्र राय और सीडीओ हिमांशु नागपाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।तत्पश्चात राजकीय अभिलेखागार लखनऊ द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन से संबंधित लगाये गए प्रदर्शनी का जनप्रतिनिधियों द्वारा अवलोकन किया गया।जनपद स्तर पर काकोरी शहीद स्मारक,लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य मंत्रियों के संबोधन को सुना गया।जनपद स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें लोक कलाकारों ने प्रस्तुति दी।इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को काकोरी स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया।पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को टूलकिट वितरित किया गया।

एमएलसी धर्मेंद्र राय ने आए बच्चों से संवाद कर काकोरी ट्रेन एक्शन के क्रांतिकारियों के बारे विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वदेशी वस्तुएं अपनाने विजन पर प्रकाश डाला।इसके बाद ‘सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है’ कविता पढ़कर सुनाया।एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने भारत की आजादी की लड़ाई में शहीद हुए क्रांतिकारियों को याद कर सभी को नमन किया और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता दोहराई।जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहा कि आज जो काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस को मनाया जा रहा है यह घटना सौ साल पुरानी है।उन्होंने इसमें शामिल क्रांतिकारियों के साहस और बलिदान को नमन किया।सीडीओ ने कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों सहित अन्य लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}