उत्तर प्रदेशमहराजगंज

सपा की बूथ लेबल कमेटी को लेकर हुई बैठक

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/ महराजगंज – सपा मुखिया अखिलेश यादव के आह्वान पर महराजगंज जनपद क्षेत्र के नौतनवां विधान सभा क्षेत्र के नौतनवां ब्लाक में सपाई नेताओं ने बूथ लेबल की बैठक कर लोगों को घर-घर जा-जा कर सपा के उपलब्धियों को बताने एवं सपा से जोड़ने के लिए चर्चा करते हुए विशेष योजनांतर्गत कार्य करने पर जोर दिया गया।

जानकारी देते चले कि, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के आह्वान पर जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव व विधानसभा अध्यक्ष विक्रम यादव के नेतृत्व में पीडीए पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक मुस्लिम पखवाड़ा जन पंचायत नौतनवां विधान सभा क्षेत्र के ब्लाक नौतनवां के ग्राम पंचायत रतनपुर चौराहे पर किया गया। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजू दूबे ने किया।

समाजवादी पार्टी की बूथ लेबल बैठक

बैठक में जिलाध्यक्ष ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी दलित, पिछड़ा वर्ग जनजाति आदि समुदाय की हितैषी है।

समाजवादी पार्टी की सरकार में ही गरीबों व सभी वर्ग के लोगों को महगांई,शोषण आदि से छुटकारा मिल सकता इस मौके पर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव बैजू यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव व घर घर जाकर अपने बूथ को मजबूत करना है। जब हमारा बूथ मजबूत होगा तभी हम मजबूत होंगे।

बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य राम अशीष यादव, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ उर्फ लल्लन यादव, ब्लाक अध्यक्ष बाबू लाल यादव, गोरख यादव, राम सिंह यादव, सुरेन्द्र यादव, संजय यादव, कलीम खान, बृजेश यादव, शफात अहमद, अहमद अली, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}