उत्तर प्रदेशमहराजगंज

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के नेतृत्व में वरिष्ठ समाजसेवी संजीव जायसवाल ने नवदुर्गा पांडालों पर लगाई अपनी हाजिरी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) : नगर पंचायत सोनौली के सबसे सक्रिय समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव जायसवाल ने माता नवदुर्गा पांडालों में पहुंच माता के दर्शन करते हुए आशिर्वाद प्राप्त किया और आम जन के सुख और समृद्धि की कामना की।


बताते चले कि, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र के मौके पर भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य व वरिष्ठ समाजसेवी संजीव जायसवाल ने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल के नेतृत्व में नगर पंचायत सोनौली के 14 वार्डों में बने पांडालों में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई।


इस दौरान मुख्य रूप से धीरज मद्धेशिया, विनय चौधरी सहित भाजपा के कई समर्थक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}