उत्तर प्रदेशमहराजगंज

एसएसबी जवानों ने ठूठीबारी में नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगो को किया जागरूक

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

ठूठीबारी, महाराजगंज: 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठूठीबारी द्वारा कस्बे में पैदल मार्च निकाला। जहां नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को नशा से दूर रहने का संदेश दिया गया। शुक्रवार को एसएसबी 22 वीं वाहिनी के अधिकारियों और जवानों ने जागरूक्ता रैली निकालकर नशा मुक्ति का संदेश दिया। जवानों ने हाथों में बैनर लेकर आम जन मानस को नशा के खिलाफ जागरूक किया। इस मौके पर दर्जनों जवानों ने जागरुक्ता रैली में भाग लिया।

22 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडर दिनेश चन्द्र विश्वाश ने बताया कि नशा की लत किसी एक आदमी ही नहीं पूरे समाज को खोखला कर देती है। आज के युवा पीढ़ी नशे के विभिन्न स्वरूपों के शिकार होते जा रहे हैं। जिसका दुष्प्रभाव नैतिक, सामाजिक पतन, घरेलू हिंसा अपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। जागरूकता रैली के माध्यम से सभी नागरिकों खासकर युवाओं को नशा से होने वाले गंभीर खतरे के बारे में संदेश दिया। इस जागरूकता रैली में एसएसबी के टीम में फुलेश्वर, डिंगर,संतोष कुमार,सिकंदर कुमार,उत्सव,रविंद्र कुलदीप समेत बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}