सीएम योगी ने जताया दुख: गोरखपुर में यज्ञ के दौरान मची भगदड़, बिदके हाथी ने तीन को कुचला, मौत
हर्षोंदय टाइम्स -गोरखपुर
लोगों ने बताया कि हाथी को यज्ञ में बुलाया गया था। उसने पंडाल में जमकर तांडव मचाया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हाथी तांडव मचाते हुए सड़क पर दौड़ने लगा। इस दौरान जो भी उसके रास्ते में आया, वह उसे कुचलते चला गया।
गोरखपुर में हाथी का तांडव। –
ग्रामीणों का कहना है कि आज यज्ञ का कलश यात्रा निकाला जा रहा था। इसे लेकर गांव में बड़े जोर शोर से तैयारियां चल रही थीं। इस कलश यात्रा के जुलूस में शामिल होने के लिए हाथी को भी बुलाया गया था। मौके पर एक हजार के करीब लोग पंडाल में थे।
यज्ञ स्थल पर हाथी को देखकर लोग उसके साथ सेल्फी लेने की होड़ में जुट गए। इस दौरान लोगों ने हाथी को चारों तरफ से घेर लिया। लोगों का शोर सुनकर हाथी भड़क गया। इस घटना में दो महिला कांति देवी (55), पत्नी शंकर उपाध्याय, कौशल्या देवी (50) पत्नी दिलीप कुमार और कौशल्या का नाती कृष्णा (4) की मौत की हो गई।
सीएम योगी ने जताया दुख :
जगतबेला स्थित मोहम्मदपुर माफी गांव में हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और परिजनों को 5-5 लाख रुपये दिए जाने का निर्देश दिया।