इंडो नेपालमहराजगंज

नेपाल के बुटवल में स्थित नीलकंठ बाबा धाम में विश्व कल्याण और शांति के लिए चल रहा है 92 दिनों का शिव शक्ति महायज्ञ

विश्व में मानव कल्याण के लिए यज्ञ जरूरी – प्रमुख यज्ञाचार्य डॉ राजेन्द्र प्रसाद हरिद्वार

मनोज कुमार त्रिपाठी

बुटवल नेपाल/महाराजगंज : विश्व कल्याण के लिए यज्ञ जरूरी है। यज्ञ से खासकर मानव जीवन में बहुत लाभ मिलता है। यज्ञ हर तबके को आपस में जोड़ने का काम करता है। गांव,समाज, राष्ट्र तथा विश्व में आपसी सद्भाव, आत्मा-परमात्मा, दोस्त-मित्र, हित-कुटुम्ब सभी को एक सूत्र में पिरोने का कर्म ही यज्ञ से होता है। उक्त बातें हरिद्वार उत्तराखंड से आए प्रमुख यज्ञाचार्य डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने बुटवल स्थित श्री संतोषी माता गुरूकुल विद्याश्रम बुटवल 7 के प्रांगण में स्थित नीलकंठ बाबा धाम में बातचीत के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि नेपाल के बुटवल में स्थित नीलकंठ बाबा धाम कि महिमा ही अपरंपार है। यहां विश्व कल्याण के लिए किया जा रहा शिव-शक्ति महायज्ञ का आज बहत्तरवां दिन है। यह महायज्ञ 92 दिनों तक चलेगा। इस महायज्ञ में 121 ब्राह्मणों द्वारा 11अतिरूद्र तथा 11 हजार चंडीपाठ किया जाएगा। इस तरह का शिव-शक्ति महायज्ञ दुनिया में कहीं नहीं हुआ। पुराणों में भी इस तरह के महायज्ञ का कहीं कोई वर्णन नहीं है।

उन्होंने बताया कि विश्व में मानव कल्याण के लिए ही इस महायज्ञ का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस महायज्ञ में दिन में तीन बार रूद्राभिषेक किया जाता है जिसमें 363 लीटर दूध,180 Kg गाय का शुद्ध देशी घी, 363 लीटर गन्ने का जूस,363 Kg दही और रोग नाश के लिए गिलोय और कुश का रूद्राभिषेक किया जाता है। इस महायज्ञ में नीलकंठ बाबा धाम की अध्यक्ष देवमाया भट्टराई, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी न्योपाने,इंद्र पोखरेल, गंगाधर न्योपाने,लक्ष्मी भंडारी,उमा भंडारी,चेतन भट्टराई के अलावा बड़ी संख्या में साधू-संतों ने भी सिरकत किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}