नगर पंचायत चौमुखा में हल्की बारिश से भीषण जल जमाव

प्रशांत कुमार द्विवेदी

कैंपियरगंज /गोरखपुर। नगर पंचायत चौमुखा में हल्की बारिश होने पर भी टीचर कॉलोनी में जलभराव इस कदर हो गया कि राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है, साथ ही साथ कॉलोनी वासियों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल है।

विकास के क्रम में  कैंपियरगंज की ये उपेक्षित कॉलोनी मे रोड और नालियों के जर्जर स्थिति से जूझ रही है। बिना मौसम हुई बरसात में  भारी जलभराव है ,कॉलोनी वासियों द्वारा जिम्मेदार लोगो से प्रयास किया गया लेकिन इस रोड और नाली की स्थिति में कोई सुधार नही हो सका। ये सरकार के विकास पर एक प्रश्न चिन्ह है जिसका कोई जवाब नही है।

इस संबंध में वार्ड नंबर 6 के सभासद से हुई वार्ता में उन्होंने कहा की नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के वजह से इस रोड और नाली के निर्माण का कार्य बाधित है। रोड क्लियर होते ही इस समस्या का नगर पंचायत द्वारा समाधान किया जाएगा।

नगर पंचायत के विपक्ष के चेयरमैन पद प्रत्याशी प्रतिनिधि और नगर निवासी गोल्डी जायसवाल से हुई वार्ता में उन्होंने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पर टिप्पडी करते हुए और व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि रोड के चौड़ीकरण प्रक्रिया में समय लगता है ,अधिशाषी अधिकारी महोदय को कॉलोनी वासियों की समस्या के दृष्टिगत वैकल्पिक समाधान करना चाहिए।

कॉलोनी निवासी रंजन जायसवाल, आत्मा राम मिश्र,पप्पू वर्मा,प्रेम आफसेट के संचालक और रमा मोबाइल के विजय कुमार जायसवाल दिनेश श्रीवास्तव राजू पांडेय समेत समस्त कॉलोनी वासियों ने रोड और नालियों के मरम्मत की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *