नेपाल

चेत नारायण आचार्य ने ली लुंबिनी प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ

मनोज कुमार त्रिपाठी

भैरहवा/नेपाल! लुंबिनी प्रांत के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चेतनारायण आचार्य ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली है। मुख्यमंत्री आचार्य के साथ-साथ सीपीएन (यूएमएल) और कांग्रेस के गैर-विभागीय मंत्रियों ने भी पद गोपनीयता की शपथ ली है।

यहां मौजूद लोसपा,सौंपा,जनमत,जसपा नेपाल,आरपीआरपीए ने मौखिक रूप से सरकार को समर्थन देने पर सहमति जताई है, लेकिन उन्होंने अभी तक इसमें हिस्सा नहीं लिया है। जब कि इनके लिए दो मंत्रालय खाली रखे गए हैं। 87 सदस्यीय प्रांतीय विधान सभा में माओवादियों के केवल 10 विधायक,सीपीएन-एस, जनमोर्चा और निर्दलीय के 13 -13 विधायक विपक्ष में रहेंगे।

प्रांतीय प्रमुख अमिक शेरचन ने बुधवार को रूपंदेही जिले के बुटवल में प्रांतीय प्रमुख के कार्यालय में चेत नारायण आचार्य को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। लुंबिनी प्रदेश में यूएमएल से 5 और कांग्रेस से 4 मंत्रियों ने शपथ ली।

यूएमएल के मंत्रियों में रूपंदेही से भूमिश्वर ढकाल,गुल्मी से दिनेश पंथी, पाल्पा से खेम सरू और दांग से सीता शर्मा को मंत्री बनाया गया है। ढकाल और पंथी इससे पहले भी मंत्रिमंडल में मंत्री थे। ढकाल पहले जोख बहादुर महरा के के नेतृत्व वाली सरकार में शहरी विकास मंत्री और पंथी आंतरिक मामलों के मंत्री थे।

पाल्पा से सरू और दांग से शर्मा मंत्रालय में नये चेहरे हैं। इसी तरह कांग्रेस से 4 मंत्रियों ने शपथ ली है जिसमें गुल्मी से धनेन्द्र कार्की, प्यूठान से रोज राणा, दांग से प्रचंड विक्रम न्योपाने और बांके से बादशाह कुर्मी मंत्री बने हैं। कांग्रेस से जिन लोगों को मंत्री बनाया गया है उनमें रोज राणा ही पिछली दिल्ली बहादुर चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार में परिवहन मंत्री थे।बाकी सभी नये है जो पहली बार मंत्री बने हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}