राष्ट्रीय बारी समाज के तत्वधान में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

बारी समाज को एकजुट होने की जरूरतः सत्येंद्र

संवाददाता – दीपु रावत


देवरिया  जनपद के जिला पंचायत सभागार में राष्ट्रीय बारी समाज के तत्वधान में रविवार को एक  सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि व प्रदेश सरकार द्वारा नामित पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी का संगठन के सदस्यों ने स्वागत किया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि सतेंद्र कुमार बारी ने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाया। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम अशीष बारी ने कहा कि वर्तमान में पूरे प्रदेश में समाज की लगभग 24 लाख की जनसंख्या है। अब जागरुक होने की जरूरत है। उन्होंने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस समारोह  का संचालन अमरनाथ बारी ने  किया ।  इस दौरान मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह दिया गया।

उत्तर प्रदेश  पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी का लोगो ने स्वागत किया  एवं कार्यक्रम के दौरान बारी समाज के बच्चों ने संस्कृत कार्यक्रमों की प्रस्तुति की।

इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक संदीप सिंह बारी, संजय कुमार बारी, रजत सिंह बारी, बीरबल बारी, डॉ. गंगासागर बारी, श्याम बारी, गोपेश्वर बारी, सुरेश बारी, अरुण बारी, जगदीश बारी, धर्मेद्र बारी, आनंद बारी, राजेश बारी, रूपेश बारी, अमन बारी, जयराम बारी, संजय कुमार बारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *