ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

पुनीत पाण्डेय भिटौली

भिटौली/महाराजगंज । भिटौली थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी एक युवक की सिंदुरिया – शिकारपुर मार्ग पर मोहनपुर गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से  मौत हो गई  , पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार भिटौली थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी तौकीर पुत्र नसरुद्दीन सिंदुरिया – शिकारपुर मार्ग पर बाइक से कही जा रहे थे कि मोहनापुर गांव के पास UP 56 T 7001 नम्बर की ट्रक ने पिछे से टक्कर मार दिया जिसकी वजह से युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।दुर्घटना होने के बाद सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची सिंदुरिया पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । सूचना के अनुसार ट्रक एचपी गैस की डीलेवरी करती है जिसको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया ।

सिंदुरिया थाना प्रभारी अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *