प्रभु का भक्त हूं और जिस स्थान पर प्रभु कथा होता है वो मेरे लिए तीर्थ स्थल : कौशल

महाराजगंज जनपद के सदर विधायक के प्रतिनिधि व मीडिया प्रभारी संजीव शुक्ला जो शास्त्रीनगर में निवास करते हैं उनके घर चल रहे नौ दिवसीय संगीतमय भागवत कथा के तीसरे दिन प्रथम चरण कथा का रसपान पहुंचे पनियरा विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव और कथा  के उपरांत युवाओं को दिया प्रेरणात्मक विचार।


श्रीमद्भागवत कथा सुनने पर कौशल ने कहा कि आज कल के हम युवा पीढ़ी को मोबाइल और सोशल मीडिया पर रिल बनाने से फुर्सत नहीं मिलती। जबकि कथा के श्रवण से जन्म-जन्मांतर के विकार नष्ट होकर मनुष्यों का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है। जिस स्थान पर इस कथा का आयोजन होता है, वो तीर्थ स्थल कहलाता है। इसको सुनने एवं आयोजन कराने का सौभाग्य भी प्रभु प्रेमियों को ही मिलता है और मैं सौभाग्यशाली हूं कि आज प्रभु के गुणगान सुन पाया।

अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि प्रभु से बढ़कर कोई और सुख और सम्पदा नहीं, भागवत कथा श्रवण करने वालों का सदैव कल्याण होता है। मनुष्य जीवन विषय वस्तु को भोगने के लिए नहीं मिला है, कथा वही सुनता है जिसे ईश्वर से प्रेम हो। कथा सुनने से भक्तों में श्री कृष्ण का ज्ञान वैराग्य भक्ति स्थापित हो जायेगी। उन्होंने कथा की महत्ता के बारे में बताते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जीवन का सार है। यह सिर्फ कथा नहीं यह भगवान श्रीकृष्ण के मुख की वाणी है, जो व्यक्ति के जीवन महत्व के बारे में बताता है। इसके सुनने मात्र से मनुष्य बुराई त्याग कर धर्म के रास्ते पर चलने के साथ साथ मोक्ष को प्राप्त करता है।


इस अवसर पर वहां संजीव शुक्ला, संदीप बाजोरिया, अनुज कुमार, अजय पटेल, किशन पाठक, रोहित सहित कई भक्त गण रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *