उत्तर प्रदेशमहराजगंज

पनियरा नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्र जायसवाल बने नगर निकाय जिला अध्यक्ष

सर्वसम्मति से हुआ चयन, जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई और शुभकामनाएं

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

पनियरा / महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के कैंप कार्यालय में शनिवार को नगर पालिका एवं नगर पंचायतों से जुड़े जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद महराजगंज के सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, जिले के सभी ब्लाक प्रमुख तथा नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के बाद नगर निकाय जिला अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पूरी की गई।

बैठक के पश्चात पनियरा नगर पंचायत के प्रथम अध्यक्ष उमेश चंद्र जायसवाल को सर्वसम्मति से नगर पालिका एवं नगर पंचायतों का जिला अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन की घोषणा होते ही मौजूद जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संगठन को मजबूत करने तथा नगर निकायों में आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर भी जोर दिया गया।

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष उमेश चंद्र जायसवाल ने सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया जाएगा। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक दायित्व के सफल निर्वहन की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}