उत्तर प्रदेश

12,405 सहायक अध्यापकों की भर्ती का विज्ञापन जारी


माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग में होगी नियुक्ति, 16 सितंबर से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन


प्रयागराज/ महाराजगंज, 15 सितंबर। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग की विज्ञप्ति संख्या 27/2026 के अनुसार माध्यमिक शिक्षा विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।


माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी के 897 रिक्त पदों तथा बेसिक शिक्षा विभाग के तहत सहायक अध्यापक शहरी (URBAN) के 11,508 पदों पर भर्ती होगी। इस प्रकार कुल 12,405 पदों के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।


आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू होगी। ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, जबकि आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। प्रस्तावित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को कराई जाएगी।


ओटीआर के बाद ही कर सकेंगे आवेदन


आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इस भर्ती में वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) व्यवस्था लागू की है। अभ्यर्थियों को पहले ओटीआर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद ही वे भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}