आजमगढ़उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला संरक्षक रघुवंश मणि त्रिपाठी का निधन, पत्रकारों में शोक



आजमगढ़। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के आजमगढ़ जिला संरक्षक रघुवंश मणि त्रिपाठी के सड़क दुर्घटना में निधन की खबर से पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की आजमगढ़ इकाई सहित मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


बताया गया कि रघुवंश मणि त्रिपाठी की बीती रात अयोध्या जनपद के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपनी गाड़ी से जा रहे थे। उनके निधन से ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने संगठन के एक अनुभवी और समर्पित पदाधिकारी को खो दिया है।


रघुवंश मणि त्रिपाठी लंबे समय से ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन में विभिन्न पदों पर रहकर संगठन को अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन से संगठन के पदाधिकारियों और पत्रकारों में गहरा दुख है।


ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की आजमगढ़ इकाई और गोरखपुर मंडल की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}