उत्तर प्रदेशमहराजगंज

घुघली में 11 लोगों का चालान, पांच वाहन सीज



दुर्गा पूजा और नवरात्र को लेकर पुलिस का अभियान, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की कार्रवाई


हर्षोदय टाइम्स / बिमलेश कुमार पाण्डेय


घुघली, महराजगंज। दुर्गा पूजा एवं नवरात्र के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए घुघली पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत चालान की कार्रवाई की, जबकि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत पांच वाहनों को सीज कर दिया।


पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण और घुघली थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।


पुलिस ने शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर 11 व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय भेजा। वहीं, आवश्यक कार्रवाई के क्रम में पांच वाहनों को सीज किया गया।


पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति भंग करने, कानून-व्यवस्था में बाधा डालने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}