उत्तर प्रदेशमहराजगंज

नहर की पटरी पर झाड़ियों का कब्जा, बच्चों की राह में खतरा

श्यामदेउरवा रानीपुर रजवाहा मार्ग पर सफाई का इंतजार, कई गांवों के लोगों की बढ़ी परेशानी

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो 

महराजगंज।श्यामदेउरवा रानीपुर रजवाहा नहर की पटरी पर उगे घने नरकट अब राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। सड़क के किनारे फैली झाड़ियों से आवागमन प्रभावित होने के साथ ही स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। 

स्थानीय लोगों को आशंका है कि झाड़ियों में जहरीले जीव-जंतु छिपे हो सकते हैं। इसके बावजूद पटरी की सफाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।

यह मार्ग श्यामदेउरवा से पीपरपाती, मोहनपुर, गोधवल और मंगलपुर समेत कई गांवों को जोड़ता है। प्रतिदिन छात्र-छात्राओं के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण और दोपहिया वाहन चालक इस रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में सड़क के किनारे उगे नरकट के कारण रास्ते की स्थिति स्पष्ट नहीं दिखाई देती। इससे सामने से आने वाले वाहनों को लेकर परेशानी होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित

स्कूल जाने वाले बच्चों को इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। सड़क किनारे घनी झाड़ियां होने से अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। लोगों का कहना है कि नहर की पटरी पर उगे नरकट की नियमित कटाई और सफाई जरूरी है, ताकि आवागमन सुरक्षित बना रहे।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से समस्या का संज्ञान लेकर नहर की पटरी पर उगी झाड़ियों की कटाई कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए कब तक सफाई कराता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}